फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला का तालिबान प्रेम बोले- केंद्र बढ़ाए बातचीत का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नेशनल कांफ्रेंस के नेता डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत को तालिबान से बात करनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को बताया, भारत ने अफगानिस्तान में पिछले शासन के दौरान कई परियोजनाओं पर अरबों रुपये खर्च किए हैं। अब हमें मौजूदा अफगान शासकों से बात करनी चाहिए। जब हमने अफगानिस्तान में इतना निवेश कर दिया है, तो उनसे संबंध रखने में क्या हर्ज है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा पर अब्दुल्ला ने कहा, मुझे यकीन है कि पीएम अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन सहित कई नेताओं से मिल रहे होंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि आतंकवाद पूरी दुनिया को खा रहा है, लेकिन आतंकवाद की शुरुआत किसने की? इराक को किसने संलग्न किया ? संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी के बावजूद लीबिया पर किसने बमबारी की? वह कौन सा आतंकवादी राष्ट्र है, जिसने अन्य राष्ट्रों को अस्थिर कर दिया। आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए सभी शक्तिशाली राष्ट्रों को सामूहिक रूप से यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी देश कमजोर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें