श्रीनगर। सज्जाद लोन के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रें स (जेकेपीसी) ने वरिष्ठ नेता सफ ीना बेग को पार्टी की महिला शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री व पीडीपी के पूर्व नेता मुजफ्फर हुसैन बेग की पत्नी सफीना बारामुला की जिला विकास परिषद की अध्यक्ष भी हैं।
पार्टी प्रवक्ता अदनान अशरफ मीर ने बताया कि सफीना को जेकेपीसी की महिला विंग की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी को विश्वास है कि वह राजनीति में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। साथ ही निर्णय लेने की प्रक्रिया में उन्हें शामिल करके उनके समग्र सशक्तिकरण के लिए काम करेंगी। सफीना ने पार्टी प्रमुख का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के सशक्तिकरण को पूरा करने का प्रयास करेंगी।
पार्टी अध्यक्ष सज्जाद लोन, महासचिव इमरान रजा अंसारी, वरिष्ठ नेता अब्दुल गनी वकील ने नई नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक ढांचे में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की सख्त आवश्यकता है।