फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
राजोरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। बर्फबारी और बारिश का सिलसिला बुधवार को समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। जबकि लगातार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्राें में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दूसरी ओर कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के पहाड़ी इलाकों बुद्धल, थन्नामंडी, कोटरंका, दरहाल आदि के पहाड़ों पर दो से 3 फुट तक बर्फ जमा हो चुकी है। जबकि तहसील मुख्यालय पर भी 8 फीट 10 इंच तक बर्फ जमा हुई है। ताजा बर्फबारी से जहां एक तरफ बिजली गुल होने से लोगों की परेशानियां बढ़ रही है। दूसरी ओर इन तहसील मुख्यालय के आसपास के गांवोें में सड़क संपर्क भी कट चुका है। लोगोें को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थन्नामंडी से डीकेजी, बुद्धल से दंडोत, गब्बर, कोटरंका से खवास, गदयोग, बडाल, दरहाल से खोडी नाड आदि क्षेत्रों में बर्फ जमा होने से सड़क पर यातायात ठप है। लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ रहा है। राजोरी शहर व आसपास के इलाकों व अन्य मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से भी जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर किया और सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
तेज बारिश के चलते राजोरी-थन्नामंडी सड़क मार्ग पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। कई घंटों लोगों को जाम में फंसा रहना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि राजोरी-थन्नामंडी सड़क को डबल लेन करने का काम किया जा रहा है। वो संबंधित एजेंसी को काम में तेजी लाने और जाम से निपटने के लिए पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश दें।
विज्ञापन

-----
पंगाई में कच्चा मकान ढहा
तेज बारिश के चलते थन्नामंडी के पंगाई इलाके में एक कच्चा मकान ढह जाने से एक व्यक्ति का सामान मलबे में दब गया। बताया जा रहा है कि उक्त निवासी मोहम्मद इस्माइल के घर की दीवारें रात को धंसने लगी थीं, जिसके दौरान वह परिवार को सुरक्षित स्थान पर ले गया। सामान बाहर नहीं निकाल पाया और उसका अधिक सामान कपड़े, फर्नीचर व कुछ अन्य मलबे में दब कर नष्ट हो गया।
लोगों को ठंड के साथ-साथ परेशानियों का सामना करना पड़ा
मेंढर। उपजिले और आसपास सटे इलाकों में दो दिन से हो रही वर्षा और ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी से शीतलहर में वृद्धि हुई है। लोगों को ठंड के साथ-साथ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेंढर वासियों विजय कुमार, पवन कुमार, राकेश कुमार, पवन कुमार, बंसी लाल, राजेश शर्मा, विशाल साहनी, अब्दुल रहमान, तारक खान और राम कुमार शर्मा ने कहा कि कि इस वर्षा और बर्फबारी से पूरे सब डिवीजन में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा है। लोगों को गर्म कपड़े पहन कर और अलाव जलाकर कर अपने आपको बचाना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि बारिश के कारण नुकसान हुआ है। संवाद
घरों में दुबके रहने को लोग हुए मजबूर
सुंदरबनी। आसपास के क्षेत्र में बुधवार को भी बारिश जारी रहने के कारण सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। हालांकि मंगलवार के मुकाबले बुधवार को बारिश ज्यादा हुई और पूरे दिन बिना रुके बारिश होती रही। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। बारिश के कारण क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप बढ़ने के कारण बुजुर्ग तथा बच्चे घरों से बाहर नहीं निकले। नगर के बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से बहुत कम संख्या में लोग बाजारों में पहुंचे और दुकानदारों ने भी शाम को जल्दी ही दुकानें बंद कर घरों की ओर रुख कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें