राजोरी। सेना सैनिक स्कूल और मिलिट्री स्कूल के लिए कोचिंग कक्षाओं का आयोजन कर रही है। 21 सितंबर से 20 फरवरी तक चलने वाली कक्षाओं को समोट, बुद्धल, खवास (लूनी दर्मन) और दरहाल में आयोजित किया जा रहा है।
इन कोचिंग कक्षाओं के संचालन का उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली और संभावित छात्रों को सैनिक स्कूल और मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रशिक्षित करना है। नियत समय में छात्रों को विस्तृत चयन प्रक्रिया (यूपीएससी अधिसूचना जारी करना, लिखित परीक्षा, सेवा चयन बोर्ड साक्षात्कार, मेडिकल टेस्ट और अंतिम मेरिट सहित) के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। बता दें कि रोमियो फोर्स ऑपरेशन सद्भावना प्रोजेक्ट के तहत संचालित होने वाली मुफ्त कोचिंग कक्षाओं में कुल 100 छात्र (25-25, समोट , बुद्धल, खवास (लूनी दर्मन) और जिला राजोेरी और आसपास के क्षेत्रों में शामिल हो रहे हैं।