फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के 3 बच्चों सहित राजोरी में कोरोना के 4 नए मामले

विज्ञापन
राजोरी में टीकाकरण करती स्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन
राजोरी। जिले में बुधवार को एक सरकारी स्कूल के तीन बच्चों सहित कोरोना के चार नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार राजोरी शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के तीन बच्चों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी चौधरी गुलजार हुसैन ने स्कूल को तीन दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। स्कूल परिसर व आसपास को इलाके को सैनीटाइज किया जाएगा। अन्य बच्चों की भी सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं दैनिक कोविड -19 मीडिया बुलेटिन के अनुसार जिले ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर 74 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। पहली और दूसरी लहर के दौरान जिले में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए 11152 मामलों में से 10889 ठीक हो चुके हैं, जबकि 25 अभी भी सक्रिय हैं, जबकि दूसरी लहर के दौरान 182 मौतों सहित जिले में कोरोना वायरस से 237 लोगों की मौत हो गई।
प्रशासन ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे तीसरी लहर के खिलाफ प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार (सीएबी) को सख्ती से बनाए रखें। बुधवार को प्राप्त 1460 रिपोर्टों में से तीन स्कूली बच्चों सहित चार व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए जिससे जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 25 हो गई।
विज्ञापन

25 सक्रिय मामलों में से 12 होम आइसोलेशन में हैं और 13 मरीज विभिन्न अस्पतालों, सीसीसी में भर्ती हैं। वहीं डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजेश कुमार शासन के निर्देश पर जिले के विभिन्न इलाकों में और स्कूलों में कोविड-19 की सैंपलिंग का सिलसिला भी जारी है। जिले की विभिन्न इलाकों में कोविड-19 से बचाने के लोगों को कोविड-वैक्सीनेशन भी बढ़-चढ़ कर की जा रही है ताकि इस घातक बीमारी पर अंकुश पाया जा सके।
उधर जिले में प्रवर्तन टीमों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल को लागू करने के अपने अभियान में कोविड -19 एसओपी के उल्लंघनकर्ताओं से 27000 रुपये के जुर्माने वसूल किया, जो कि 1 अप्रैल से लेकर अब तक 49,50,147 रुपये हो गया है।
फोटो
डॉक्टरों ने गांवों में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य जांचा
राजोरी। जिले के विभिन्न गांवों में निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आयोजित किए गए चिकित्सा जांच व स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का बुधवार को समापन हो गया। सेवा भारती और नेशनल मेडिकॉस की तरफ से लगाए गए शिविर के दौरान डॉक्टरों की टीम ने गांवोें में पहुंचकर लोगों का इलाज किया। पांच दिवसीय शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। डॉक्टरों ने कोविड-19, पीलिया, मलेरिया, वायरल हेपेटाइटिस और आंत के बुखार जैसी बीमारियों से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया। गांव के लोगों, सरपंचों और पंचों ने संस्था के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें