नौशेरा। डींग के सरपंच चौधरी रमेश ने शिक्षा विभाग के निदेशक रवि शंकर से एलओसी क्षेत्र में स्थित लोअर हाई स्कूल का दर्जा बढ़ा कर हाई स्कूल करने की मांग की है। लोअर हाई स्कू ल में नौवीं कक्षा तक बच्चों को शिक्षा दी जाती है। दसवीं की शिक्षा के लिए पंद्रह किलोमीटर गगरोट या बारह किलोमीटर सेरी जाना पड़ता है।
उन्होंने निदेशक से कहा कि विद्यार्थियों को हाई स्कूल में पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं मिडिल स्कूल डींग की इमारत जर्जर हालात में है। स्कूल में लिए तीन-चार और कमरों का निर्माण कराया जाए। शिक्षा विभाग निदेशक ने आश्वासन दिया कि इस मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद