फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धल के केवल के सेंकड़ो युवा भाजपा में शामिल:

विज्ञापन
बुद्धल के केवल के सेंकड़ो युवा भाजपा में शामिल:
विज्ञापन
राजोरी। केवल गांव में दरहाल विधानसभा क्षेत्र के केवल ऊपरी और निचली पंचायत के युवा भाजपा नेता और प्रवक्ता मंजूर अहमद नाइक की उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में युवा भाजपा में शामिल हो गए। मंजूर नाइक ने इनका स्वागत करते हुए कहा कि दरहाल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और मजबूत हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा अत्यंत समर्पण और निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। आज न केवल दरहाल निर्वाचन क्षेत्र में, बल्कि हर जगह युवा इस धारणा के साथ बड़ी संख्या में पार्टी का समर्थन कर रहे हैं और शामिल हो रहे हैं कि मोदी सरकार ने समाज के गरीब और हाशिए के लोगों की सेवा करने के लिए एक उदाहरण पेश किया है। दरहाल-बुधल के युवाओें के भाजपा में प्रवेश को देखना वास्तव में उत्साहजनक है। पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता पंडित तिलक राज शर्मा ने कहा कि इन युवाओं के भाजपा में प्रवेश से पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने नए सदस्यों को आश्वासन दिया कि हर मुद्दे को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें