फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिगेडियर उस्मान की याद में प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। सेना ने बुटालिया प्रेक्षागृह में महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की याद में गायन और नृत्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया। एस ऑफ स्पेड डिवीजन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का वीरवार को ग्रैंड फिनाले था। इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य युवाओं की छिपी प्रतिभा की खोज कर उसे बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

एलओसी नौशेरा के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने जोश के साथ सांस्कृतिक गायन व नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान कोरोना के नियमों का पूरा ख्याल रखा गया। मुख्य अतिथि कमांडर नौशेरा ब्रिगेड ने बच्चों को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की याद में हर वर्ष यह कार्यक्रम किया जाता है। मीडिया के माध्यम से बच्चों के हुनर और प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें