हेड कांस्टेबल की पहचान थन्नामंडी निवासी हाजी अब्दुल राशिद ठाकुर
राजोरी। जिले के थन्नामंडी में पुलिस के एसडीपीओ के पर्सनल एस्कॉर्ट में तैनात एक हेड कांस्टेबल की करंट लगने से मौत हो गई। उसकी पहचान थन्नामंडी निवासी हाजी अब्दुल राशिद ठाकुर पुत्र मुहम्मद आरिफ खान के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया गया। जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
थन्नामंडी के थाना प्रभारी फरीद अहमद ने बताया कि हेड कांस्टेबल को ड्यूटी के दौरान करंट लगा और वो बुरी तरह से झुलस कर बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
थन्नामंडी स्थित मृतक हेड कांस्टेबल के घर पर पुलिस द्वारा पूरे सम्मान के साथ उसे सुपुर्द-ए -खाक किया गया। जनाजे में एसडीपीओ मोहम्मद रफ़ीक, एसडीएम, एसएचओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं भारी संख्या में लोगों में शामिल हुए। एसडीपीओ ने मृतक के परिवार को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि पूरा पुलिस विभाग उनके साथ खड़ा है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
राजोेरी थन्नामंडी में करंट लगने से हेड कांस्टेबल की मौत