फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालआश्रंम सुंदरबनी में शिविर का आयोजन कर दवाईयों का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। नगर में समाज कल्याण विभाग के बाल आश्रम में प्रशासन की ओर से शनिवार को शिविर लगाकर अनाथ बच्चों में दवाओं तथा खानपान सामान का वितरित किया गया।
विज्ञापन

एडीसी विनोध कुमार बहनाल तथा बीएमओ डॉ. मंजूर हुसैन की देखरेख में शिविर में बाल आश्रम में रहने बाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें स्वस्थ रहने के लिए दवाइयां दी गईं। इस मौके पर आश्रम के बच्चों के साथ-साथ साथ वार्ड-दो तथा इसके आसपास रहने बाले बच्चों तथा अन्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, उन्हें भी दवाइयां देकर कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रशासन की ओर से आश्रम के बच्चों तथा अन्य लोगों की सुविधा के लिए सेहत कार्ड बनाने का शिविर भी रखा हुआ था, जिसमें बच्चों के साथ-साथ आसपास के लोगों के भी सेहत कार्ड बनाए गए।
बारिश नहीं होने से सूखे की स्थिति बनने लगी
सुंदरबनी। सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में काफी दिन से बारिश नहीं होने के कारण अब धीरे-धीरे क्षेत्र में सूखे की स्थिति बनने लगी है। शुक्रवार देर शाम छाए बादलों के बाद लोगों को बारिश होने की उम्मीद जरूर बनी, लेकिन बिना बरसे ही बादलों के चले जाने के कारण अब क्षेत्र में सूखे की स्थिति होने का आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में किसान चूनी लाल, मदन लाल, शाम लाल, प्रीतम दास, केवल कृष्ण, ज्ञान चंद आदि का कहना है कि दो सप्ताह से क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण अब मक्की तथा दालों के फसलों के सूखने की स्थिति बनना शुरू हो गई है। अगर आने वाले दो चार दिन के अंदर बारिश नहीं होती है तो क्षेत्र में मक्की तथा दालों की फसलों के सूखे की चपेट में आने से किसान वर्ग को काफी नुकसान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें