फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रतियोगिता आयोजित की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। जिला पुलिस ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। इसमें पुलिस लाइन में भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में 4 टीमों ने भाग लिया और टीम डी में तौहीद राही, सुमैय्या सगीर, मकसूद शाह, हुमेरा, महक राही और शिखा शामिल रहे, को विजेता घोषित किया गया। राष्ट्रीय आंदोलन पर संगोष्ठी में पल्लवी बख्शी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि मानसी सरयाल और मोहम्मद इरफान को दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि सारा हबीब ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें