फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्मय परिस्थितियों में युवक घर से हुआ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। पहाड़ी क्षेत्र के गांव मकोलनाला से 25 वर्षीय युवक रात को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने गांव के आसपास तथा रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की। जब उसका कोई पता नहीं चला तो सुंदरबनी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव मकोल नाला से रिंकू मेहरा पुत्र सोम लाल के परिजनों नें रविवार को थाने में रिंकूं के शनिवार देर रात से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों का कहना है कि रिंकू रात को कमरे में सोया था। सुबह वह कमरे में नहीं मिला। उन्होंने उसकी अपने स्तर पर रिश्तेदारों तथा आसपास के गांवों में तलाश की, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें