राजोरी। राजोरी में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 236 हो गया है। एक नया मामला भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार जिले के कंडी चिकित्सा ब्लॉक निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग को संक्रमित पाए जाने के बाद कुछ दिन पहले जीएमसी राजोेरी में भर्ती किया गया था। वीरवार को दोपहर बाद दम तोड़ दिया। वहीं जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार शवन के आदेश पर मृतक का अंतिम संस्कार कोरोना एसओपी का पालन करते हुए कर दिया गया। वीरवार को एक नया कोरोना पॉजिटिव मामला भी सामने आया है।