फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने एलजी सरकार द्वारा शुरू की गई विकास योजनाओं से लोगों को अवगत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। भाजपा जम्मू-कश्मीर महासचिव और पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने राजोेरी में बड़ी संख्या में सीमावर्ती गांवों का दौरा किया और स्थानीय लोगों के साथ बैठकें कीं। उनके साथ भाजपा राजोेरी महासचिव रंजीत तारा, लवली बख्शी मंडल प्रधान चिंगस और जगमोहन कौर भी थे।
विज्ञापन

इस यात्रा के दौरान विबोध ने राजोेरी के सुदूर इलाकों में स्थित चिटयार, दनामा, चिंगस, नारियां और चकली गांवों का दौरा किया। इन क्षेत्रों में विबोध ने लोगों को बताया कि कई दशकों के भेदभाव के बाद राजोेरी और पुंछ के सीमावर्ती क्षेत्रों को विकास गतिविधियों में उसका उचित हिस्सा मिल रहा है। पिछली सरकारों ने सीमावर्ती क्षेत्रों की हमेशा उपेक्षा की है।
इस अवसर पर विबोध ने हाल ही में घोषित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं विशेषकर राजोेरी और पुंछ के लिए 734.64 करोड़ रुपये की सड़क और सुरंग परियोजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के साथ दो लेन की सड़कों के पुनर्वास और अपग्रेड के लिए स्वीकृत किया गया है। इसमें अखनूर-पुंछ रोड पर भींबर गली में एक विश्व स्तरीय सुरंग भी होगी। पूरी होने के बाद ये सड़कें और सुरंग क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देंगी।
विज्ञापन

अमृत काल पहल के बारे में जानकारी देते हुए विबोध ने कहा कि भारत सरकार के इस प्रमुख कार्यक्रम का लक्ष्य एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जहां कोई शहरी-ग्रामीण विभाजन न हो। यह पीएम मोदी के दृढ़ संकल्प के कारण है कि वे साधनों को साध्य और शब्दों को कार्यों में बदलने में सक्षम हैं। चाहे लाल किले की प्राचीर से की गई घोषणाएं हों, या नीतिगत फैसले। सभी वादे पीएम मोदी और उनकी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण पूरे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें