फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पिछले 2 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव 5 नये मामले आये सामने

विज्ञापन
राजोरी टीकाकरण करते स्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन
राजोरी। जिले में दो दिन से कोरोना पॉजिटिव एक भी नया मामला सामने नहीं आया। जबकि मंगलवार को दो दीन बाद पांच नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। उदर जिले में कोविड प्रोटोकॉल को लागू करने के लिए एक अभियान में प्रवर्तन टीमों ने कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़े पैमाने पर जुर्माना लगाया। उनसे 28100 रुपये का जुर्माना वसूल किया। अप्रैल से अब तक कोविड एसओपी का उल्लंघन करने वालों से जिले में सक्रिय टीमों ने 47, 85, 777 रुपये जुर्माना वसूल किया है।।
विज्ञापन

इस बीच तीन दिन में प्राप्त करीब 3500 रिपोर्टों में से जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। लोगों को जल्द ही तीसरी लहर की आशंका के कारण कोविड-19 एसओपी का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है। इस बीच बीएमओ डॉ. इकबाल मलिक की देखरेख में कंडी स्वास्थ्य ब्लॉक में स्वास्थ्य टीमों द्वारा स्कूलों में छात्रों की लगातार सैंपलिंग की जा रही है।
दैनिक कोविड-19 मीडिया बुलेटिन के अनुसार जिले ने अच्छी प्रगति हासिल की है, क्योंकि 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण का संबंध है तो अब तक 68 प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेशन कर दी गई है। जिले में दूसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए 7252 मामलों में से अब वर्तमान में सिर्फ 22 सक्रिय कोविड-19 मामले हैं, जिनमें से 12 अस्पतालों में, छह सीसीसी में हैं, और 4 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

पहली और दूसरी लहर के दौरान जिले में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए 11125 मामलों में से 10867 ठीक हो गए हैं, 22 अभी भी सक्रिय हैं, जबकि 236 की मौत हुई है, जिसमें दूसरी लहर के दौरान 181 की मौत हुई है। अस्पतालों में आइसोलेशन, उपचार में 12 में से 1 जीएमसी राजोेरी में, 8 सेना एवं बीएसएफ अस्पतालों में और 3 जिले के बाहर के अस्पतालों में हैं उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें