लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया
राजोरी। जिले के बुद्धल ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवल लोअर में एक माह तक चलने वाले कार्यक्रम ‘पोषण माह’ के उपलक्ष्य में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत के सरपंच मोहम्मद फारूक इंकलाबी की देखरेख में इसकी शुरुआत बीते रविवार से हुई है, और यह कार्यक्रम 30 सितंबर तक चलेगा।
पोषण अभियान (राष्ट्रीय पोषण मिशन) का उद्देश्य बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में पोषण संबंधी परिणामों में सुधार करना है। शिविर का मुख्य आकर्षण किशोरियों और माताओं की स्वस्थ जीवन शैली के लिए पोषक तत्वों की खुराक और योग गतिविधियों के बारे में जागरूकता है।
शिविर में ग्राम पंचायत के सदस्य केवल पूरन सिंह, सखी मोहम्मद, लियाकत चौधरी, फारूक डार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोबिना अख्तर, चंचला देवी, आशा कार्यकर्ता खालिदा बेगम, नगीना कौसर, रुकसाना कौसर सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।