फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताई महामारी की गंभीरता

विज्ञापन
नुकड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक
विज्ञापन
राजोरी। कोविड-19 के मामलों में फिर से बढ़ोतरी को देखते हुए रंग मंच के कलाकारों ने लोगों को कोरोना से जागरूक करने के लिए कमर कस ली है। मंगलवार को रंग मंच थिएटर ग्रुप और जिला सूचना कार्यालय ने संयुक्त रूप से नए बस अड्डे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

काफी समय से रंग मंच थिएटर ग्रुप जिला प्रशासन के सहयोग से लोगों को कोविड के बारे में जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। मंगलवार को नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन कर जहां कोविड-19 के बारे में जानकारी दी। वहीं, सैनिटाइजर, साबुन का इस्तेमाल, दस्ताने और मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने को भी कहा।
कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाने और प्रशासन के लागू नियमों का पालन करने को कहा, ताकि कोरोना महामारी से बचा जा सके। ग्रुप के निर्देशक विशाल पहाड़ी ने बताया कि उनके कलाकार लोगों को जागरूक करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें