फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध देखे जाने पर सेना ने खंगाली कृष्णा घाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में नियंत्रण रेखा से सटी कृष्णा घाटी में वीरवार को संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर सेना ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों ने घाटी के जंगलों का चप्पा-चप्पा खंगाला। हालांकि देर शाम तक सेना के हाथ कुछ नहीं लगा। समाचार लिखे जाने तक देर रात तक तलाशी अभियान जारी था।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को जिले की लोअर कृष्णा घाटी में तैनात सेना की 39 आरआर और एसओजी को स्थानीय लोगों ने सूचना दी गई कि कुछ स्थानों पर संदिग्ध लोग घूमते हुए देखे गए हैं। इसके बाद एसओजी पुंछ सीआरपीएफ और 39 आरआर ने कृष्णा घाटी के डिंगीचिड, कवाड़ियां टॉप और एलकेजी टॉप क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। इसमें बड़ी संख्या में जवानों ने उक्त क्षेत्रों के ग्रामीण और जंगली इलाकों को खंगालना शुरू किया। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के लोगों ने कुछ संदिग्ध लोगों को देखा था, जिनके आतंकी होने की आशंका है।
बता दें कि नियंत्रण रेखा से उस पार से आतंकियों की तरफ से लगातार घुसपैठ की कोशिश की जाती रही है, ताकि बर्फबारी होने से पहले कश्मीर घाटी में पहुंचकर शांति व्यवस्था को बिगाड़ा जा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें