फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों सिपाहियों को पुलिस सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में बीते दिन हुए सड़क हादसे में मारे गए दो पुलिस कर्मियों को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मरने वाले चालक शाम लाल का दोपहर बाद नियंत्रण रेखा से सटे गांव जलास में दरादुलियां के श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, नक्का मंझारी गांव के पुलिस कमांडो शोएब अहमद पुत्र हक नवाज को श्रद्धांजलि देकर सुपुर्द-ए खाक किया गया।
विज्ञापन

सिपाही शाम लाल को उनके भाई ने मुखाग्नि दी, शाम लाल की कोई संतान नहीं है। उन्होंने भाई की बेटी को गोद लिया है। सिपाही के पार्थिव शहीद को एसएसपी पुंछ डॉ. विनोद कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों ने कंधा देकर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही जवानों ने हवा में फायर कर सलामी दी। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जवान को अंतिम विदाई दी। मंगलवार को शाम लाल की मौत की सूचना मिलने पर गांव जलास में मातम छा गया। रिश्तेदार और ग्रामीण उनके घर पहुंच गए थे। बुधवार सुबह जब शाम लाल का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पुलिस ने घर पहुंचाया।
उधर मेंढर के नक्का मंझारी गांव के रहने वाले पुलिस कमांडो शोएब अहमद पुत्र हक नवाज को भी बुधवार को श्रद्धांजलि देकर सुपुर्द-ए खाक किया गया। जवान की मौत पर गांव नक्का मंझारी में शोक की लहर दौड़ गई, बुधवार को गांव में नमाज-ए जनाजा पड़ा गया और शव को सुपुर्द-ए खाक किया गया। इससे पहले पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग और पुलिस अधिकारी पहुंचे और सिपाही को अंतिम विदाई दी। मेंढर पुलिस थाने में भी एसडीपीओ जाहिर अहमद जाफरी और एसएचओ मंजूर कोहली की अगुवाई में पुलिस कांस्टेबल की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार रात मुगलरोड पर पीर की गली से मंडलायुक्त डॉ. राहुल लंगर के साथ सुरनकोट लौट रहे एसएसपी के एस्कॉर्ट में लगा वाहन डोरगियां डन्नी बफलियाज क्षेत्र में खाई में गिर गया था। हादसे में वाहन चालक शाम लाल सहित एक अन्य जवान की मौत हो गई। जबकि चार जख्मी हो गए। तीन घायलों इश्तकार अहमद, परवेज अहमद और शमीम अहमद का जीएमसी राजोरी में इलाज चल रहा है, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं एक जवान सुरनकोट अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें