फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में जांच लोगों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। उपजिले में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेगा मेला आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में उपायुक्त इंद्रजीत शर्मा ने किया। इस मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओ से सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिसमें कान, नाक, गले, हड्डियों, पेट और गायनिकल के डॉक्टरों ने सेवाएं दी।
विज्ञापन

मेले में करीब दो हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, और दवाइयां बांटी गईं। इस अवसर पर डीडीसी और बीडीसी सदस्य के साथ-साथ सरपंच, पंच और आम लोग शामिल हुए। जिन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं उजागर किया और मेंढर में चल रहे उन्नति के कामों को पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर सीएमओ, एसडीएम नवीन जिंदल, तहसीलदार गौरव शर्मा, एसडीपीओ शीजान भट्ट और एसएचओ मंजूर कोहली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें