फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी रोगियों,विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारियों को मुगलरोड पर आवाजाही की मिलेगी अनुमति इन्द्रजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बर्फ हटाने के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी लोगों की आवाजाही के लिए बंद मुगलरोड पर अभी रोगियों, विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारियों को प्रशासन की तरफ से अनुमति दी जाएगी। हो सका तो आने वाले कुछ दिनों में यह सड़क सभी लोगों के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन

यह कहना है उपायुक्त इंद्रजीत का, जोमंगलवार को मेंढर स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य मेले के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुगलरोड को खोलने के लिए हमने जो कार्य करने थे वह कर लिए हैं। हम जानते हैं कि लोगों को इस सड़क के अभी सभी लोगों के लिए न खोले जाने से काफी परेशानियां हो रही हैं।जिले के लोगों का कहना हैकि बड़ी संख्या में रोगियों को उपचार के लिए कश्मीर जाना होता है। कई विद्यार्थी भी जो कश्मीर में पढ़ते हैं अथवा कश्मीर के जो विद्यार्थी राजोरी में पढ़ते हैं या फिर जिले लो सरकारी कर्मचारी कश्मीर में नौकरी करते हैं, उन्हें मुगलरोड बंद होने से काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। इस सबको देखते हुए हमने एसडीएम और एसडीपीओ सुरनकोट को रोगियों, विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारियों को मुगलरोड पर आवाजाही करने की अनुमति देने के निर्देश दे दिए हैं। इसके लिए आप सबके सहयोग की हमें जरूरत है। क्योंकि हमने देखा है कि अगर किसी रोगी के एक वाहन को मुगलरोड से कश्मीर जाने की अनुमति दी जाती है तो चार अन्य वाहन उसके साथ जाने का प्रयास करते हैं, जिससे वह रोगी भी नहीं जा पता है। इसलिए आप लोग आम लोगों को इस बात को समझाएं कि वह ऐसा न करें। क्योंकि ऐसा करने से हर किसी के लिए परेशानी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों शायद मुगलरोड को सबके लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें