पुंछ। जिले की मंडी तहसील में शनिवार दोपहर को पत्थर गिरने से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया है।
मृतक युवती की पहचान शमीम अख्तर (20) पुत्री लाल दीन निवासी कनाल दरा मंडी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शमीम अख्तर घर से कुछ दूरी पर पत्थर पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान वह पत्थर हिलने लगा, जिससे उसका पैर फिसल गया और वह लुढ़कती हुई नीचे आ गिरी। ऊपर से वह पत्थर भी उसके ऊपर आ गिरा। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने तत्काल युवती को निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे से गांव में शोक का माहौल बन गया है।