फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने पांच वाहनों को किया सीज

विज्ञापन
शहर के कॉलेज रोड पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान करते ट्रैफिक पुलिस कर्मी, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। वीरवार को शहर के कालीबड़ी चौक और कॉजेल रोड पर नहर के पास नाके लगाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इन दोनों नाकों पर ट्रैफिक पुलिस ने 80 वाहनों के चालान करते हुए 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। और, पांच वाहनों को दस्तावेज न होने के कारण सीज भी कर दिया। डीटीआई कठुआ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें उन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ रही है, जिन्होंने दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहना। या फिर वे कार चालक जिन्होंने कार चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाई।
उन्होंने बताया कि सड़क पर कई ऐसे वाहन भी दौड़ रहे हैं, जिनके पास कोई भी दस्तावेज नहीं है। ट्रैफिक पुलिस किसी को भी परेशान नहीं करना चाहती है। लेकिन, बार-बार आग्रह करने के बावजूद लोगों का सड़क पर चलते समय रवैया नहीं बदलता। ऐसे में मजबूरन ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें