शहर के मुखर्जी चौक में नाका लगाकर नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालक का चालान करते ट्रैफिक पुल
- फोटो : KATHUA
कठुआ। यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रवैया अख्तियार किया है। वीरवार को शहर के मुखर्जी चौक, कालीबड़ी चौक सहित अन्य स्थानों पर नाके लगाकर नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस ने 50 वाहन चालकों के चालान करते 35 हजार रुपया जुर्माना वसूला है। जिसमें ज्यादातर मामले दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट न पहनने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट न पहनने और ओवर स्पीड करने पर किया गया। वहीं कुछ वाहनों को रांग पार्किंग में पाए जाने के बाद उनका भी चालान किया है।
डीटीआई कठुआ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बावजूद शहर में ट्रैफिक नियमों के प्रति वाहन चालकों द्वारा लगातार बरती जा रही लापरवाही के कारण ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उनकी कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है। इसके लिए उनकी टीम लगातार काम कर रही है। शहर में जहां भी नाके लगाए जा रहे रहे है, वहां उन्हीं वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नही पहनी थी या फिर वह कार चालक जिन्होंने कार चलाते समय सीट बेल्ट नही लगाई। वहीं सड़क पर कई ऐसे वाहन भी दौड़ रहे हैं जिनके पास कोई भी दस्तावेज नही हैं। ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।