फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में उल्लास के साथ महानवमी पर्व मनाया गया

विज्ञापन
बिलावर में पवित्र साख का विसर्जन करते बच्चे। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले भर में महानवमी पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। वहीं नवरात्र का पर्व कंजक पूजन व साख रूपी माता को जल सरोवरों व नदियों में विसर्जन कर समाप्त हो गया। अष्टमी पर ही कई भक्तों ने जहां साख का विसर्जन किया था, वहीं नवमी की सुबह भी यह सिलसिला जारी रहा। सुबह सूरज की पहली किरण निकलने से पहले ही मैया की प्रतीक साख को बहते जल में प्रवाहित किया गया। लोगों ने मां दुर्गा से अपने घर-परिवार सहित पूरे देश को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

महानवमी के अवसर पर जसरोटा महाकाली के मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। तड़के ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। शहर के माता आशापूर्णी मंदिर में भी सुबह भक्तों ने कतार में लगकर मैया के दर्शन किए। जोडेयां पर्वत पर महानवमी पर भक्तों की भारी भीड़ दर्ज की गई। इस बार के नवरात्र में अबतक एक लाख के लगभग भक्त मैया के दर्शन कर चुके हैं। माता के भवन पर दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सुकराला माता, बालासुंदरी माता और दौले माता के मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। दौले माता के दरबार में रातभर भक्तों ने महामाई का जागरण किया। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है जिसकी छटा दूर दराज के इलाकों से आलौकिक प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें