फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोगन से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Thu, 20 Nov 2014 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता सप्ताह की शुरूआत की। इस मौके पर इकाई के स्वयं सेवकों ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन 45 स्वयं सेवकों ने स्लोगन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन


पहले दिन के कार्यक्रम का आगाज कालेज के प्रिंसिपल बीएल गुप्ता ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर श्री गुप्ता ने कहा कि युवाओं को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू  के जीवन से प्रेरणा लेकर देश में राष्ट्रीय एकता की अलख जगानी चाहिए।

उन्होेंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं को राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा मिलती है इसलिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए।

वहीं इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राम सिंह ने कहा कि स्लोगन लेखन का मुख्य उद्देश्य समाज में हर वर्ग को एकता के सूत्र में पिरोना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्लोगन के माध्यम से हर वर्ग के अंदर आपसी भाईचारे और एकता की भावना को जगाना है। उन्होंने कहा कि युवा आज अपना अधिकतर समय अन्य कार्यक्रमों में बिता देते हैं।
विज्ञापन


इस प्रकार के कार्यक्रमों से उनमें राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत होगी और वह देश हित और आपसी भाईचारे और एकता को बढ़ावा देने में मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि स्वंयसेवियों को इस संदेश को घर घर तक पहुंचाकर अपने सामाजिक कर्तव्य का निर्वाह करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें