फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनीता, खालिदा और नंदिनी ने दौड़ में सबको पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंटर स्कूल जोनल लेवल एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अंडर-14 की 100 मीटर की दौड़ में मिडिल स्कूल छन्न मोरियां की मीनाक्षी देवी, 200 मीटर में मिडिल स्कूल हीरानगर की दिया, 400 मीटर में भी छन्न मोरियां की मीनाक्षी देवी ने ही बाजी मारी। जबकि 600 मीटर की दौड़ में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल लौंडी की सुनीता देवी सबसे तेज भागी।
अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में इन्फेंट जीसस हायर सेकेंडरी स्कूल की सोनाली मानी, 200 मीटर में हाई स्कूल मढीन की मशूमा, 400 मीटर में हाई स्कूल शेरपुर की रेवा देवी और 800 मीटर की दौड़ में हायर सेकेंडरी हीरानगर की खालिदा बेगम विजेता रहीं।
विज्ञापन

अंडर-19 की 100 मीटर की दौड़ में हायर सेकेंडरी मढीन की रिया देवी, 200 मीटर में हायर सेकेंडरी चकड़ा की सुरेखा देवी, 400 मीटर में हायर सेकेंडरी स्कूल चकड़ा की अंजू बाला, पंद्रह सौ मीटर की दौड़ में हायर सेकेंडरी मढीन की नंदनी वर्मा ने बाजी मारी। अंडर-14 हाई जंप में मिडिल स्कूल कटल ब्राह्मण की मानसी शर्मा विजेता रही। अंडर-14 लांग जंप में मिडिल स्कूल लडवाल की मानसी शर्मा, अंडर-17 लांग जंप में इन्फेंट जीसस हायर सेकेंडरी स्कूल की सोनाली मानी, अंडर-19 लांग जंप में हायर सेकेंडरी मढीन की सीमा देवी ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें