बसोहली में आनलाइन ऑनलाइन आवेदन कर्ता को मैरिज सर्टिफिकेट देते तहसीलदार अमन आनंद, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बसोहली। उपमंडल में ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया तहसील कार्यालय में शुरू हो गई है। अब दूरदराज इलाके के लोगों को बसोहली के तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
ऑनलाइन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब लोग घरों में बैठकर मोबाइल या लैपटॉप से पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद सत्यापन होगा, और तय समय अवधि में प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। शुक्रवार को तहसीलदार अमन आनंद ने ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र के आवेदनों को मंजूरी दी, और प्रमाण पत्र लाभार्थियों में वितरित किए।
अमन आनंद ने बताया कि सरकार ने एनआईसी के तहत अनुसूचित जाति, एससी, एसटी मैरिज सर्टिफिकेट और अन्य आवेदनों को अब ऑनलाइन कर दिया है। इसी कड़ी में उपायुक्त के निर्देश पर इस काम को शुरू करते हुए ऑनलाइन जारी किए गए दो विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। प्रमाण पत्रों के लिए लोग अब घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। सत्यापन के बाद टाइम निर्धारित समय में काय किया जाएगा।