हीरानगर में गणेश पूजा करते लोग। - संवाद।
- फोटो : KATHUA
हीरानागर। गणेश चतुर्थी पर कस्बे में गणपति बप्पा मोरया की गूंज रही। बाजारों से गौरी पुत्र गणेश की मूर्तियां खरीद कर घरों में स्थापित की गईं। गणेश महोत्सव समिति की ओर से रामलीला चौक में विशाल गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। शुक्रवार को पूजा अर्चना के बाद यहां संध्या कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
समिति के अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने बताया कि गणपति बप्पा विराजमान हो गए हैं। अब यहां दिन रात उनका गुणगान होता रहेगा। दिन में पूजा अर्चना की जाएगी, और शाम को संध्या कीर्तन का आयोजन होगा। कोरोना महामारी के चलते पिछले साल यहां कार्यक्रम नहीं हो पाया था। लेकिन, इस बार थोड़ी राहत है तो यहां कार्यक्रम आयोजित किया गया है। लेकिन, कोरोना नियमों का पूरा ख्याल रखा गया है, और रखा जाएगा।
वहीं, दूसरी तरफ प्रवासी मजदूरों में भी काफी उत्साह दिखा। उन्होंने मिलकर गाजे बाजे के साथ गणपति को लाकर झुग्गियों के पास बनाए पंडाल में बैठाया। डीजे लगाकर देर रात तक नाच कर भगवान गणेश के विराजमान होने की खुशी मनाई।