रामकोट। उच्चा पिंड पंचायत के पोंगरन गांव में आयुष विभाग ने शुक्रवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। डॉ. अखिल गुप्ता के नेतृत्व में इस शिविर में 180 लोगों की जांच कर उन्हें आयुर्वेदिक दवाइयां दी गईं। शिविर में आए लोगों को फार्मासिस्ट रवि शर्मा ने कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया, और उनसे मास्क पहनने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। संवाद