कठुआ। शहर के कॉलेज रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक आग भड़क गई। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन लोगों ने इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। फायर सर्विस ने आग को जल्द काबू कर लिया।
वीरवार दोपहर हुई इस घटना के संबंध में दुकानदार केवल सिंह ने बताया कि उसकी रसोई में ग्राहकों भोजन बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस को इसकी जानकारी दी गई, जिन्होंने आग को बुझा दिया। दुकान में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो पाया है। संवाद