फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरी में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

विज्ञापन
कठुआ के रामलीला मैदान में भगवान राम के साथ रावण के पुतले को आग लगाते पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिय - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। नगरी कस्बे में शुक्रवार को रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इसके साथ ही नगरी इलाके के लोगों की सुख शांति और समृद्धि की कामना भी की गई। कार्यक्रम में नगरी म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन अनिल सिंह अंदोत्रा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मेले का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

नगरी कस्बे में दशहरा मैदान में स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजकों ने रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले को जलाने की परंपरा को निभाया। इस मौके पर पारंपरिक रूप से रामलीला के विभिन्न पात्रों की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने मैदान में युद्ध के उपरांत पुतलों को आग के हवाले किया। अंदोत्रा ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा सदियों से सत्य के इस त्यौहार को नगरी के लोग प्रेम पूर्वक मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सामने आज भी कई कुरीतियों के रूप में रावण जीवित है, जिसे आम लोगों को मिलकर मारना है। वहीं इसी क्रम में कंडी के बुद्धि गांव में दशहरे पर मेले का आयोजन किया गया। जहां आसपास के गांवों से आए लोगों ने मेले का लुत्फ लिया। रामलीला कमेटी की ओर से रावण के पुतले का दहन किया गया।
-------------------------------
लखनपुर में निकाली गई शोभायात्रा
कठुआ। लखनपुर कसबे में श्री राम नाटक सभा एवं कला केंद्र की ओर से दशहरा पर्व पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान क्लब के सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। केंद्र के प्रांगण से शुरू हुई शोभायात्रा लखनपुर टोल प्लाजा से होती हुए एक बार फिर रामनाटक सभा में आकर संपन्न हुई। इस मौके पर संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। सभी धर्म के लोग इसे मिलजुल कर मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें