शहर के वार्ड 13 में लेन और ड्रेन का निर्माण शुरू करवाते नप प्रधान नरेश शर्मा, संवाद।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर में आम लोगों की सुविधा के लिए नगर परिषद ने वार्ड 13 में लेन और ड्रेन का निर्माण शुरू कराया है। इसका शुभारंभ परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने पार्षद रणधीर सिंह के साथ किया।
करीब 10 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्य के संबंध में नरेश शर्मा ने कहा कि हाइवे से सटे इस मोहल्ले में पानी की निकासी का प्रबंध न होने के कारण बारिश के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या आती है। इसी को देखते हुए मोहल्ले में बड़ी कवर्ड डीप ड्रेन का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही गली को भी पक्का किया जाएगा। ताकि, लोगों को बेहतर रास्ता मिल सके। वहीं, पार्षद रणधीर सिंह ने कहा कि नए निर्माण से लोगों को आवागमन की सुविधा और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। संवाद