फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हृदय दिवस पर निशुल्क चिक्तिसा शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विश्व ह्दय दिवस पर चक सज्जन गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान मरीज की जांच करते डॉक्टर, सं? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। विश्व हृदय दिवस पर जीएमसी ने शहर से सटे गांव चक सज्जन में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क जम्मू कश्मीर के समन्वय से आयोजित शिविर में जीएमसी में एचओडी मेडिसिन डॉ. बीएन भोगल ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं भी वितरित कीं।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. भोगल ने ग्रामीणों को बताया कि शरीर स्थित विभिन्न अंगों के समन्वय से चलता है। जिसमें हृदय का महत्वपूर्ण स्थान है। लिहाजा हृदय को स्वस्थ रखने के लिए प्रयास करना जरूरी है। इसके लिए खानपान की आदतों के साथ दिनचर्या में बदलाव कीजिए। अगर किसी तरह की समस्या है, तो समय-समय पर डॉक्टरी सलाह और उपचार लेते रहना चाहिए। शिविर के संबंध में जीएमसी छात्रा गरिमा ने प्रधानाचार्य अंजलि नादिर भट्ट का आभार जताते हुए कहा कि इस शिविर में चिकित्सा विद्यार्थी भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें