फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट के विकास कार्य का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जन सुविधा विकास कार्यक्रम के तहत नगरोटा गांव में पंचायत ने श्मशान घाट के निर्माण का शुभारंभ किया है। इसका उद्घाटन बरनोटी ब्लॉक से जिला विकास परिषद सदस्य सुषमा भगत ने किया।
विज्ञापन

श्मशान घाट के निर्माण के संबंध में गांव के सरपंच विकी शर्मा ने बताया की बैक टू विलेज कार्यक्रम के तहत आए पांच लाख 20 हजार रुपये की लागत से श्मशान घाट का विकास कार्य शुरू किया गया है। इसमें अंतिम संस्कार के लिए एक शेड व श्मशान घाट की चहारदीवार बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस निर्माण में अधिक फंड की आवश्यकता होने पर पंचायत प्रबंध करेगी। इसके अलावा गांव से श्मशान घाट तक आने वाले मार्ग का भी निर्माण मनरेगा के तहत कराया जाएगा।
इस मौके पर जिला विकास परिषद की सदस्य सुषमा भगत ने विकास कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं का समाधान पंचायत के पास ही है। इसे नगरोटा के पंचायत प्रतिनिधियों ने सही साबित किया है। गांव में विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पंचायत की पहल सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें