फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मुबारक मंडी से रघुनाथ बाजार तक होगा सौंदर्यीकरण, लखनपुर से एक अफगानी नागरिक हिरासत में समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Tue, 31 Aug 2021 04:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पूर्ण परियोजनाओं में मल्टी लेवल पार्किंग जनरल बस स्टैंड जम्मू, सिटी चौक पर मल्टी लेवल कार पार्किंग, रिवर्स वेंडिंग मशीन, रिफ्यूज कांपेक्टर आदि पर लोगो और साइनेज लगाने की मंजूरी दी गई। स्मार्ट स्कूलों के विकास और स्कूल के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए एक परियोजना से अवगत कराया गया। वहीं जम्मू-कश्मीर के लखनपुर में पुलिस ने मंगलवार सुबह कोरोना परीक्षण केंद्र में एक किशोर अफगानी नागरिक को हिरासत में लिया। साथ ही जम्मू-कश्मीर में सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों को लिए अलग-अलग नियम हैं।
विज्ञापन
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐतिहासिक मुबारक मंडी से रघुनाथ बाजार का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें हेरिटेज ट्रायल और सुंदरता को बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना में सड़क और ड्रेनेज सुधार, उन्नयन, टेबल टाप क्रासिंग के साथ विस्तृत पैदल क्षेत्र, पिक-अप/ड्राप आफ स्थान, मूल्यवान पार्किंग, सजावटी प्रकाश व्यवस्था, नए पानी के बिंदु, ट्री लाइन और साइनेज, बेंच कूड़ेदान, भूमिगत सार्वजनिक उपयोगिताएं वाली सुविधाएं आदि को विकसित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..........
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के लखनपुर में पुलिस ने मंगलवार सुबह कोरोना परीक्षण केंद्र में एक किशोर अफगानी नागरिक को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार 16 साल का व्यक्ति जिसकी पहचान अफगानी राष्ट्रीय नागरिक अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..........

जम्मू-कश्मीर में सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों को लिए अलग-अलग नियम हैं। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में नई व्यवस्था के तहत कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले यात्रियों को प्रमाणपत्र दिखाने पर बिना टेस्ट के प्रवेश मिलना शुरू हो गया है। वहीं रेल और हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों के अभी भी रैपिड और आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..........
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि हम राजनेता आतंकवादियों के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि जो देश के साथ खड़े हैं उन सभी को संकटों का सामना करना पड़ेगा। भारत एक विविध राष्ट्र है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..........

प्लास्टिक के खिलाफ प्रदेश सरकार की जंग में मिशन यूथ बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। पर्यटन व अन्य सार्वजनिक स्थलों से प्लास्टिक का उपयोग न हो इसके लिए मिशन यूथ प्लास्टिक बैंक बनाया है। इस बैंक में दस युवाओं को शामिल किया जाएगा और दो फेज में 50 पर्यटन स्थलों पर इसे शुरू किया जाएगा। इसमें युवा प्लास्टिक और पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध के कार्यान्वयन में प्रशासन के साथ काम करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..........
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें