टारगेट कीलिंग की प्रमुख घटनाएं
2 अक्तूबर मोहम्मद शफी डार और माजिद अहमद गोजरी को सुरक्षाबलों का मुखबिर होने के शकमें आतंकियों ने मार दिया।
5 अक्तबूर को कश्मीरी पंडित मखन लाल बिंदरू की हत्या कर दी गई। इसी दिन बिहार के रहने वाले रेहड़ी चालक वीरेंद्र पासवान को गोली मार दी गई।
7 अक्तूबर को सिख शिक्षक सुपिंदर कौर को स्कूल में घुुसकर गोली मार दी। इसी स्कूल में तैनात जम्मू के रहने वाले शिक्षक दीपक चांद को भी गोली मारी गई।
16 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक कारीगर सगीर अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी दिन बिहार के रहने वाले गोला गप्पे वाला अरविंद कुमार भी मारा गया।
13 सितंबर को सब इंस्पेक्टर अरशद को आतंकी ने गोली मार दी।
सरहद पर शांत, लेकिन भीतर खाते काट रहा जड़ें
पाकिस्तान की ओर से फरवरी में सरहद पर संघर्ष विराम की गुजारिश की गई थी। फरवरी से लेकर साल के अंत तक एलओसी और आईबी पर संघर्ष विराम तोड़ने की 5 से 7 घटनाएं ही हुई हैं, लेकिन सीजफायर की आड़ में सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ लगातार जारी है। ड्रग्स की तस्करी जारी है। इस पर कोई अंकुश नहीं लगाया गया। यहां तक कि पाकिस्तान ने ड्रोन गतिविधियां भी जारी रखीं।
नए साल में होगा कड़ा प्रहार, याद रखेगा उस पार
नए साल में आतंकवाद और नारको आतंकवाद की कमर तोड़ने से लेकर ड्रोन गतिविधियों और टारगेट कीलिंग पर कड़ा प्रहार करने की तैयारी कर ली गई है। जिससे उस पार बैठे आतंक के आका याद रखेंगे। आतंकी गतिविधियों के लिए यहां राज्य जांच एजेंसी पूरी ताकत से काम करेगी तो वहीं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स भी पूूरी ताकत से नशा तस्करों पर शिकंजा कसेगी। दोनों ही एजेंसियों के लिए एक मल्टीस्टोरी पार्किंग में ढांचा विकसित किया जा रहा है। यहां पर तनकीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही दोनों एजेंसियों के पास 200 से ज्यादा कर्मियों की मैनपावर होगी। इन एजेंसियों को एनआईए भी मदद करेगी, ताकि सीमा पार से हथियारों की तस्करी से लेकर गोला बारूद तक का नेटवर्क चलाने वालों पर शिंकजा कसा जा सके।
विकसित होगी एंटी ड्रोन प्रणाली
नए साल में डीआरडीओ की मदद से बीएसएफ और एसएसजी एंटी ड्रोन प्रणाली भी विकसित कर लेगी। जिससे ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। आईबी के अलावा महत्वपूर्ण स्थलों पर इनकी तैनात रहेगी।