फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: महबूबा ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- पीडीपी हमेशा लड़ती रहेगी

Sun, 01 Aug 2021 10:25 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ईडी और एनआईए से धमकाकर पार्टी नेताओं को सरकारी क्वार्टरों से निकाला जाता है।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमारी पार्टी ही एक अकेली ऐसी पार्टी है जो इस समय तानाशाही वाली दिल्ली की सरकार से लड़ रही है। केंद्र सरकार पीडीपी के कार्यकर्ताओं को लालच देकर तोड़ रही है, जो लालच से भी नहीं मानते उन पर सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई कराई जा रही है।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने पुलवामा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ईडी और एनआईए से धमकाकर पार्टी नेताओं को सरकारी क्वार्टरों से निकाला जाता है। उनकी सुरक्षा हटाई जा रही है और उन पर झूठे केस भी दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू नगर निगम: मेयर फिर सुर्खियों में, कहा-शादी के समय दुल्हन से हुईं शर्तें पूरी नहीं होतीं
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वहीद पारा को भी केस में फंसाया गया। लेकिन हमारे कार्यकर्ता पार्टी के साथ हैं। अपनी जगह पर डटे हुए हैं। भाजपा उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत और पाकिस्तान का शांति का पुल है। जब तक ये शांति का पुल नहीं बनेगा, तब तक हम इस रास्ते से हटने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें