फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बड़ी खबरें: अली शाह गिलानी फोर्स के नाम से घाटी में हो रही आतंकी भर्ती, लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी गिरफ्तार

Fri, 01 Oct 2021 04:14 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कश्मीर घाटी में अलगाववादी कट्टरपंथी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत के बाद गुरुवार को सोशल मीडिया पर ‘सैयद अली शाह गिलानी फोर्स’ नामक कथित आतंकी संगठन और नई आतंकी भर्ती के पोस्टर वायरल हुए हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में पुलवामा पुलिस और सुरक्षकर्मियों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। साथ ही भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सुचेतगढ़ (जम्मू) में आगामी 2 अक्तूबर को शुरू हो रही बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान रिहर्सल में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में अलगाववादी कट्टरपंथी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत के बाद गुरुवार को सोशल मीडिया पर ‘सैयद अली शाह गिलानी फोर्स’ नामक कथित आतंकी संगठन और नई आतंकी भर्ती के पोस्टर वायरल हुए हैं। एक फोटो भी वायरल हुआ है, जिसे संगठन का पहला आतंकी बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पुलवामा पुलिस और सुरक्षकर्मियों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गया आतंकी निकोलोरा का रहने वाला है और उसका नाम शमीम सोफी है। वहीं इस दौरान सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सुचेतगढ़ (जम्मू) में आगामी 2 अक्तूबर को शुरू हो रही बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान रिहर्सल में जुटे हुए हैं। सेरेमनी के उद्घाटन पर जवानों के जोश के साथ कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा बिखेरेंगे। इसमें लोक संस्कृति के साथ देशभक्ति का जज्बा दिखाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पहली बार कोरोना जांच में लापरवाही बरतने पर चिकित्सक को निलंबित कर दूसरी जगह संबद्ध कर दिया गया है। इसके अलावा बीएमओ से जवाब तलब किया गया है। चार दिन पहले 27 सितंबर को थन्नामंडी के निजी स्कूल में रैपिड एंटीजन टेस्ट के दौरान 32 छात्रों को कोरोना संक्रमित घोषित कर दिया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर के बलनोई क्षेत्र में सेना ने दोपहर करीब 12:30 बजे एक पाकिस्तान नागरिक को पकड़ा है। सेना के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी। वहीं पुलिस द्वारा पाकिस्तान नागरिक से पूछताछ की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें