फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: सुबह से ही मौसम सुहावना, आज फिर इन जिलों में अति बारिश के आसार

Fri, 23 Sep 2022 09:14 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पश्चिमी राजस्थान में अब बारिश का असर बेहद कम हो गया है। हालांकि, पूर्वी राजस्थान के जिलों में मौसम का असर बना हुआ है। इसी के चलते राजस्थान के कई जिलों में आज यानी शुक्रवार को तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
राजस्थान में मौसम सुहावना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून प्रदेश को तरबतर करने में लगा हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में बारिश की रफ्तार धीमी है, लेकिन पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश का असर बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर सिस्टम बने होने के कारण बीते दिन भी प्रदेश के भरतपुर, जयपुर, कोटा और अन्य दूसरे जिलों में बारिश हुई।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह भी प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां भी सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। साथ ही रिमझिम फुहारें मौसम का मिजाज बदलने के साथ प्रदेशवासियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रही हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है, इस लो-प्रेशर सिस्टम का असर राजस्थान में आज भी बना रहेगा। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में आज तेज बारिश के आसार हैं। जयपुर, अजमेर ,झुंझुनू, सीकर, टोंक, अलवर, दौसा, कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, बारां, झालावाड़ और चूरू जिले व आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन


आगे का मौसम...
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में अब बारिश का असर बेहद कम हो गया है। हालांकि, पूर्वी राजस्थान के जिलों में मौसम का असर बना हुआ है। इसके चलते कई जिलों में बारिश होनी है। हालांकि अब मानसून अपने अंतिम दौर में है। माना जा रहा है कि अगले दो-चार दिनों में बारिश का प्रभाव कम होने के साथ मानसून विदाई ले लेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें