मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और उदयपुर में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अलवर, भीलवाड़ा, बूंदी में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश होगी।
राजस्थान में अगले 24 घंटों तक मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी और अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसका असर पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गुरुवार को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। वहीं जोधपुर और बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट
चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और उदयपुर में भारी से अति भारी बारिश होगी। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अलवर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा और टोंक में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़ और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में शुक्रवार से मानसून कमजोर पड़ सकता है। ऐसे में बरसात की गतिविधियां करीब एक सप्ताह तक कम ही रहेगी।