फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: केजरीवाल जयपुर में मेक इंडिया नंबर वन मिशन करेंगे लांच, युवाओं से सीधे संवाद और जनसभा भी करेंगे

Thu, 15 Sep 2022 02:32 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अरविंद केजरीवाल सात अक्टूबर को मेक इंडिया नंबर वन मिशन लांच करेंगे। वे आठ अक्टूबर को एक विद्याधर नगर स्टेडियम में एक रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सात और आठ अक्टूबर को जयपुर में मेक इंडिया नम्बर वन मिशन का दूसरा चरण लांच करेंगे। पार्टी के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर प्रदेश के कार्यकर्ताओं और आमजन में जोश है और यह अक्टूबर में स्पष्ट नजर आएगा। 

विज्ञापन

विनय मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत की। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश के ग्राम संपर्क अभियान में सबसे ज्यादा सवाल आमजन के यही थे कि केजरीवाल प्रदेश में कब आएंगे। जनभावनाओं की कद्र करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में अपना कार्यक्रम दिया है। वे जयपुर में सात अक्टूबर को मेक इंडिया नंबर वन मिशन लांच करेंगे। इसकी शुरुआत केजरीवाल ने अपनी जन्मभूमि हिसार से की थी। इस कार्यक्रम के जरिए 130 करोड़ देशवासियों से अपील की गई है कि सभी इससे जुड़े और देश को विश्व में नम्बर एक बनाएं।


जनसभा के लिए 50 हजार लक्ष्य
आप प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल टाऊन हॉल कार्यक्रम के तहत जयपुर में युवाओं से सीधे संवाद करेंगे और पत्रकार वार्ता भी करेंगे। आठ अक्टूबर को एक रैली विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश के हर कोने से आमजन शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जनसभा के लिए 50 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनसभा को लेकर प्रदेश में काफी सकारात्मक माहौल है। 

विज्ञापन

राजस्थान में कानून व्यवस्था लचर
मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के कई बड़े चेहरे भी आम आदमी पार्टी के सम्पर्क में है और जल्द ही कुछ बड़े नाम पार्टी के साथ नजर आएंगे। दूसरी पार्टियों के अच्छे लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहते है। प्रदेश में इस समय अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरकार की स्वास्थ्य योजनाएं जमीन पर फैल हो चुकी है। खास बात यह है कि यह बात सत्तारूढ़ दल के नेता भी खुलकर कह रहे हैं। प्रदेश में बजरी माफिया का आतंक इतना ज्यादा है कि कैबिनेट मंत्री खुद लाचार नजर आ रहे हैं। अस्पतालों में प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना को अस्पताल मान नहीं रहे है। सत्तारूढ़ विधायक को धरना देने पर मजबूर होना पड़ रहा है। 


आप ने दिल्ली में ऑपरेशन लोटस किया फेल
आप प्रभारी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों नूराकुश्ती में व्यस्त है, आमजन के मुद्दों से इन्हें कोई सरोकार नहीं है। लम्पी बीमारी के चलते हजारों गायें मौत का शिकार हो गई। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में हजारों पशुपालकों का रोजगार छीन गया लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले प्रदेश सरकार से लम्पी प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की थी। मिश्रा ने कहा कि देश में एकमात्र आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में ऑपरेशन लोटस फेल किया है। राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस मिले हुए है, यह ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन खुद कह रहा है। वहीं दिल्ली के विधायक शिव चरण गोयल ने कहा कि पूरे देश में दिल्ली के मॉडल को स्वीकार किया जा रहा है। जगह जगह से एक ही आवाज आ रही है कि हमें चाहिए केजरीवाल सरकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें