फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: महिला की लाश के 10 टुकड़े कर जंगल में फेंक आया भतीजा, दीवारों पर लगे खून के धब्बे से खुली पोल

Sat, 17 Dec 2022 11:34 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आरोपी युवक ने सिर पर हथौड़े से वार कर महिला की हत्या कर दी। वह रसोई में खून के धब्बे साफ कर रहा था, तभी बहन ने उसे देख लिया। बहन ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में महिला की हत्या मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। भतीजे ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी और शव के 10 टुकड़े कर जंगल में फेंक आया। इस हत्याकांड में चौंकाने वाली बात है कि आरोपी ने खुद महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन


बता दें कि सरोज शर्मा नाम की महिला के गायब होने पर परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी। रसोई में दीवारों पर खून के दाग से हत्या का राज खुला। विद्याधर नगर थाना पुलिस शनिवार दोपहर को पूरे मामले का पर्दाफाश करेगी।

आरोपी अनुज की उम्र 26 साल बताई जा रही है। अनुज अपनी रिश्तेदार सरोज शर्मा के साथ ही रहता था। उसने दो दिन पहले सरोज शर्मा की हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। उसके बाद गैलडर मशीन से लाश के टुकड़े कर दिए। उसके बाद अनुज लाश के टुकड़ों को दिल्ली रोड के जंगल में फेंककर आ गया। महिला का भतीजा रसोई में लगे खून का दाग साफ कर रहा था। तभी भाई को खून का दाग साफ करते हुए बहन को शक हो गया और उसने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि अनुज ने यूट्यूब से लाश को काटने और ठिकाने लगाने के तरीके सीखे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें