फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम फेस को लेकर बोली राजे-पार्टी का फैसला होगा सर्वमान्य, हम कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेंगे

Sat, 17 Dec 2022 07:51 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

वसुंधरा राजे ने राहुल की यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा कहा। इसके साथ ही उन्होंने गहलोत सरकार भी जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सीएम फेस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम के चेहरे को लेकर हमारी पार्टी में जो फैसला होगा, वो सही होगा। फैसला पार्टी के हर नेता और कार्यकर्ता के लिए सर्वमान्य होगा। सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में राजस्थान में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को जयपुर में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान सीएम फेस को लेकर चल रहे अंर्तकलह से उन्होंने साफ इनकार कर दिया। वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं, भारत को तोड़ने वाली यात्रा है। राहुल ने अपने एक भी वादा पूरे नहीं किए हैं।


राजे ने गहलोत सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालात इतने बिगड़ गए हैं कि विधायक और मंत्रियों तक की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें भारत को नहीं बल्कि अपनी पार्टी को जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ है। पूरा जोधपुर गम में डूबा है, लेकिन सीएम गहलोत जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें