फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, धोखे से घर ले जाकर चार दोस्तों ने की दरिंदगी

Sun, 18 Sep 2022 01:36 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जयपुर में दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में 11वीं क्लास की छात्रा से चार दोस्तों ने गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 11वीं क्लास की छात्रा से आरोपी ने स्कूल आने-जाने के दौरान दोस्ती कर ली। पीड़िता के पिता ने बताया कि 13 जुलाई को आरोपी अर्पित ने उसकी नाबालिग बेटी को मिलने बुलाया। मिलने के बहाने उसे कालवाड़ रोड स्थित अपने दोस्त के घर ले गया। वहां अर्पित और उसके दोस्तों ने नाबालिग से गैंगरेप किया। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वहीं लड़की डर गई और उसने किसी को कुछ नहीं बताया। फिर भी आरोपी उसे पिछले दो महीने से धमका रहा है।

मुख्य आरोपी ने धमकी दी कि तुझे तो मारुंगा ही साथ ही तेरे पूरे परिवार को भी खत्म कर दूंगा। परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बताई। जिसके बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नाबालिग से गैंगरेप में आरोपी अर्पित कुमावत (21) निवासी मूलत: नावां नागौर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों के तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें