फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सचिवालय में कार्मिक विभाग सेक्शन में लगी आग, रिकॉर्ड जलकर राख

Sun, 18 Sep 2022 12:05 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सचिवालय में आग लगने से कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे एफएसएल टीम ने राख हो चुके दस्तावेजों के साक्ष्य एकत्रित किए। 
विज्ञापन
जयपुर सचिवालय में लगी आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में अलसुबह सचिवालय की मुख्य इमारत में स्थित कार्मिक विभाग सेक्शन में आग लग गई। दूसरी मंजिल से धुंआ निकलता देख सचिवालय में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आग लगने की सूचना पर कार्मिक विभाग से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। आग लगने से अलमारियों में रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने कार्यालय में रखी कई महत्वपूर्ण फाइल को भी जलने से बचाया। वहीं सचिवालय के सुरक्षा अधिकारियों ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने राख हो चुके दस्तावेजों के साक्ष्य एकत्रित किए। 


प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की संभावना जताई जा रही है। कार्मिक विभाग के जिस कार्यालय में आग लगी, वहां पर राजस्थान के तमाम ब्यूरोक्रेट्स और गजेटेड ऑफिसर्स के रिकॉर्ड को रखा जाता है। इसके अलावा अधिकारियों की पोस्टिंग और प्रमोशन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी कार्मिक विभाग के पास रहते हैं। फिलहाल, आगजनी के चलते किस तरह के दस्तावेज जले हैं और वह किस विभाग के अधिकारियों से संबंधित हैं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें