फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंसल अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में उत्पात, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

Sun, 21 May 2017 06:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से खुलासा - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
जयपुर के बंसल अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज की मौत के बाद हुई तोड़फोड़ और अस्पताल संचालक डॉक्टर अजय बंसल का सिर फोड़ने की घटना के बाद रविवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें मौत के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों द्वारा अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ करने और अजय बंसल से मारपीट होती नजर आ रही है।
विज्ञापन


लेकिन सबसे अहम बात है कि यह उत्पात वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने होता रहा। लेकिन उन्होंने जरा भी बल प्रयोग कर उत्पात मचाने वाले युवकों को रोकने की जहमत नहीं उठाई। एक हैडकांस्टेबल समेत दो पुलिसकर्मी इधर उधर टहलते रहे। इनमें हैडकांस्टेबल ने एक दो बार फोन करने की भी कोशिश की। लेकिन तोड़फोड़ तेज हुई तो दूर जाकर खड़ा हो गया और मूकदर्शक बनकर देखता रहा।

उत्पातियों के भागने के बाद ज्योति नगर थाना पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। तब भीड़ को काबू करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार रविवार को अस्पताल में लगे सीसीटीवी की फुटेज मेडिकल एसोसिएशन ने जारी की। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन

और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी थी

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा - फोटो : Vishnu Sharma
वहीं, बंसल अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही में इलाज बरतने से मरीज रतनलाल सैनी की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार के बाद रविवार को भी बरकत नगर, टोंक फाटक में बाजार बंद रहे और धरना जारी रहा। वहीं, दूसरी तरफ निजी अस्पताल के संचालकों ने भी मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध जारी रखा।

गौरतलब है कि टोंक फाटक के बंसल अस्पताल में शुक्रवार को यहां लाए गए मरीज रतनलाल सैनी की मौत हो गई थी जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के संचालक डॉ. अजय बंसल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी थी और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी थी।

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें