फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के नामचीन व महंगे मैरिज गार्डन में भीषण आग, सिलेंडर के धमाकों से दहशत

Thu, 11 Jan 2018 03:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आग ने लिया विकराल रूप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजधानी के एक नामचीन और रॉयल शादियों के लिए पहचान रखने वाले मैरिज गार्डन में आज भीषण आग लग गई है। आग इतनी तेज है कि आसपास के दो-तीन मकानों को भी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन


यह हादसा राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज में बने रोज मैरिज गार्डन में हुआ है, जहां पूरे इलाके में काले धुंए के गुबार छाया हुआ है। आग की लपटों के बीच मैरिज गार्डन में रखे सिलेंडरों में भी धमाके हुए हैं। इससे वहां दहशत मची हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी कि धमाके सिलेंडर फटने से हुए या फिर किसी और ज्वलनशील पदार्थ के फटने की वजह से।

मौके पर तमाशबीनों की भीड़ इकट्ठा है, वहीं शहरी प्रशासन और जयपुर एयरपोर्ट की दमकलें दनदनाते हुए मैरिज गार्डन की ओर दौड़ पड़ी हैं।
विज्ञापन

मौके पर हैं ये हालात...

रोज मैरिज गार्डन में आग से फैला काला धुंआ - फोटो : Amar Ujala
रोज मेरिज गार्डन में दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग की लपटें उठने लगी। काला धुएं का गुबार आसमान की ओर उठा और आसपास के इलाके में फैलने लगा। आग लगते देखकर जवाहर सर्किल पर राहगीरों और वाहन चालकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे हटाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

खबर ​लिखे जाने तक आग बुझाने का दौर जारी है। दमकल के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने में मदद कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें