फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

वृद्ध को घर से जबरदस्ती उठाया, फिर लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या

Thu, 11 Jan 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
मृतक शंकर यादव - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया में जमीनी विवाद को लेकर वृद्ध की घर से जबरदस्ती उठाकर लाठी-डंड़ों से पीटकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।


जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती ग्राम सभा के पुरवा नोनिया छपरा में रास्ते के विवाद को लेकर शंकर यादव व जनार्दन यादव के बीच काफी लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। मामले में कई बार प्रधान एवं पुलिस के जरिए सुलह कराने का भी प्रयास किया गया था। लेकिन बात नहीं बनी थी।

कुछ माह बाद दोनों पक्ष राजी हो गए। दोनों पक्षों के राजी होने के बाद प्रधान द्वारा उनके दरवाजे तक जाने के लिए सीमेंट सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए।


इसी बीच जनार्दन यादव के पक्ष के तीन-चार लोग विपक्षी शंकर यादव (70) को दरवाजे से जबरिया उठाकर अपने दरवाजे पर समझाने के लिए ले गए। जब उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तो लोगों ने लाठी-डंडे और ईट-पत्थर से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

फरवरी में होनी थी पुत्र की शादी 

demo pic
सूचना मिलते ही सीओ सिटी विजय प्रताप यादव, सुखपुरा एसओ संजय द्विवेदी के साथ ही चौकी पुलिसि और फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने मौके से आरोपी जनार्दन यादव, दिनेश्वर और मंजीत को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं मृतक के पुत्र धनजी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी रेशमा, पुत्र धनजी व पुत्री राधिका और सुनीता हो छोड़ गए।

ग्रामीणों की माने तो मृतक अपनी दोनों पुत्रियों की शादी पहले ही कर चुका था। फरवरी माह में पुत्र धनजी की शादी होना तय था। जिसकी पूरी तैयारी पिता द्वारा कर ली गई थी। लेकिन शादी से पहले ही परिवार पर से मुखिया का साया हट गया। परिवार के सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल था। 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें