विधायकों के सरकारी आवास के बीच बने आॅटोपार्ट्स के गोदाम में आज दोपहर भीषण आग लग गई। इस आग का धुआं शहर में कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था।
यह हादसा राजधानी जयपुर में जालूपुरा स्थित गोपीनाथ मार्ग एमएलए क्वाटर्स के बीचों—बीच बने नवाब कल्लन के बाग में हुआ। यहां रावत कबाड़ी वाले का गोदाम है। जहां वाहनों के पार्ट्स भी बेचे जाते है। जहां आज दोपहर करीब पौने 12 बजे अचानक कबाड़ गोदाम में आग लगी। गोदाम उस वक्त बंद था। इससे तेज आग की लपटें उठने के बाद वहां आसपास के लोगों को आग का पता चला।
आग की लपटें इतनी तेज थी कि चंद ही मिनटों के भीतर ही विकराल रुप ले लिया। काला धुएं का गुबार आसमान में उठकर फैल गया। यह धुंआ कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। ऐसे में प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।